नई दिल्ली, अगस्त 27 -- कंडेस्ड मिल्क का इस्तेमाल ज्यादातर मिठाइयों को बनाने के लिए किया जाता है। आसान शब्दों में इसे समझें तो ये एक दूध से पानी को हटाकर बनाया हुआ एक लिक्विड है। जिसे आमतौर पर चीनी मिलाकर बनाया जाता है। वैसे तो बाजार में मिलने वाला कंडेंस्ड मिल्क को बनाने के लिए दूध को स्टेंडरडाइज किया जाता है। फिर उसे गर्माहट दी जाती है। जिससे दूध से काफी मात्रा में पानी भाप बनकर हट जाता है। जिसके बाद इसमें चीनी मिलाई जाती है। फिर इसे नियंत्रित तरीके से ठंडा किया जाता है और पैक किया जाता है। इसके गाढ़े- क्रीमी टेक्सचर की वजह से लोग इसका इस्तेमाल मीठा बनाने के लिए करते हैं। बाजार में मिलने वाले इस कंडेंस्ड मिल्क को तैयार करने के लिए काफी लंबे प्रोसेस को फॉलो किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर भी एक मिनट के अंदर कंडेंस्ड मिल्क क...