भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर लगने वाला जाम दिनोंदिन आम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। अब एक मार्च से चारपहिया वाहनों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर निर्धारित रुपए का चालान ट्रिपल सी से काटा जाएगा। यातायात पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी विक्रमशिला सेतु पर पिछले चार दिनों से यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण आम लोगों को आवागमन करने में दिक्कतें हो रही हैं। सेतु पर लगने वाले जाम के निराकरण के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने भी कई तरह के दिशा-निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की रात को भी तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जाम के कारण सबौर रोड और बाईपास में भी जाम लगा रहा। यातायात नियमों की अवहेलना अब पड़ेगी भारी यातायात नियमों की अवहेलना अब भारी पड़ेगी। इस...