बोकारो, फरवरी 27 -- संपूर्ण विप्र समाज, बोकारो जिला द्वारा स्थानीय सिटी में गुरूवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई समाज के जिला अध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र एवं महासचिव श्रवण कुमार झा ने की। प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 1 मार्च 2026, रविवार को अपराह्न 4 बजे से बोकारो के सिटी पार्क के पश्चिमी गेट की ओर (पूर्व में आयोजित होने वाले वसंत मेला स्थल पर) विप्र होली मिलन समारोह सह स्थापना दिवस को लेकर स्थल निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में विप्रगणों की उपस्थिति को लेकर भारी उत्साह है। भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सारी तैयारियां जोरशोर चल रही हैं। दो दशकों से अधिक समय से विप्र होली मिलन समारोह आयोजन होता रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश से अनेकों विप्रश्रेष्ठ उपस्थित होते हैं। अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि समाज सदैव विप्रों के सुख-दुख...