नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Penny Stock: भारत के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने निवेशकों को एक बार फिर सावधान किया है। एक्सचेंज ने 23 जनवरी को जारी सर्कुलर में कहा कि लोग मल्टीबैगर रिटर्न के लालच में आकर अनजान और अनरजिस्टर्ड सलाहकारों की बातों में न आएं। जिस शेयर को लेकर चेतावनी दी गई है, वह है सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड। खास बात यह है कि बीएसई ने एक ही हफ्ते में दूसरी बार इस काउंटर को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे साफ है कि एक्सचेंज को इस शेयर में हो रही हलचल पर गंभीर चिंता है।बीएसई ने चेताया बीएसई ने साफ कहा है कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एसएमएस, कॉल या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मिलने वाली 'पक्के मुनाफे' की टिप्स पर भरोसा न करें। ऐसे मामलों में अक्सर 'पंप-एंड-डंप' खेल होता है, जिसमें पहले शेयर को तेज़ी से ऊपर चढ़ाया जाता है और फिर ऊंच...