नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- शेयर बाजार में जब गिरावट का माहौल हो और बड़े इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हों, तब किसी स्टॉक का अचानक तेजी से भागना निवेशकों का ध्यान खींच लेता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Limited) के शेयरों के साथ देखने को मिला, जो बाजार की भारी गिरावट के बीच 10% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। जहां BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 में तेज गिरावट दर्ज की गई। वहीं, इंडियाबुल्स (Indiabulls) के शेयरों में यह तेजी कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों और बिजनेस स्ट्रेटेजी में बदलाव की वजह से आई।कंपनी का Q4FY26 में शानदार प्रदर्शन दरअसल, कंपनी ने Q4FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट (PAT) 46.4% बढ़कर Rs.194 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू Rs.418 करोड़ रहा। यह बढ़ोतरी दिखाती है कि कंपनी की नई रणनीत...