लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- चपरतला। डीसीएम श्रीराम चीनी मिल अजबापुर के हरियाली सभागार में संयुक्त गन्ना सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के प्रयोग व सर्वे की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण गन्ना व चीनी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिला गन्ना अधिकारी के आदेश पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जेबीगंज द्वारा कराया गया। गन्ना सर्वे कार्य को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वे कर्मियों को जीपीएस युक्त मशीनों, सर्वर और मिल एप के संचालन की जानकारी दी गई। बताया गया कि 1 मई से 30 जून 2026 तक गन्ना सर्वे कार्य पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जीपीएस प्रणाली द्वारा डिजिटल होगा गन्ना सर्वेक्षण कार्य जिसमें पौधा गन्ने का विस्तृत...