जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी ने 1 मई को एफसी गोवा के खिलाफ होने वाले घरेलू मुकाबले के लिए टिकट जारी कर दिए हैं। ये टिकट 'डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। मुकाबला जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा, जो लीग के निर्णायक चरण में अहम माना जा रहा है।क्लब को इस सीजन में घरेलू मैदान पर दर्शकों का शानदार समर्थन मिला है और इस बार भी बड़ी संख्या में फैंस के आने की उम्मीद है। डिजिटल टिकटिंग के जरिए प्रशंसक आसानी से टिकट बुक कर मैच का आनंद ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...