मुंगेर, जनवरी 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर कारखाना और रेलवे से जुड़े सवालों को लेकर संघर्षरत जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक जुबलीवेल चौक स्थित कन्हैया सिंह के आवास पर आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला उपाध्यक्ष सह जन स्वराज के संरक्षक दिनेश कुमार सिंह ने की, तथा संचालन सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। बैठक में जहां संगठनात्मक मजबूती को लेकर नई कमेटी का गठन किया गया। वहीं पूर्व से चल रहे आंदोलन की समीक्षा की गयी। सर्वसम्मति से मोर्चा का 19 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। इसमें दिनेश कुमार सिंह को संरक्षक, पप्पू यादव को संयोजक, कन्हैया सिंह सह संयोजक, सुबोध तांती को प्रधान महासचिव, पप्पी कुमार उर्फ़ पप्पू यादव को महासचिव, रविकांत झा को प्रवक्ता, पंकज यादव को सचिव, मनोज क्रांति को मीडि...