पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- पिथौरागढ़। पुरानी बाजार के ऐतिहासिक होली चौक कमेटी की बैठक रविवार 1 फरवरी 2026 को होगी। जिसमें आगामी होली के त्यौहार को लेकर खड़ी होली पर विचार विमर्श किया जाएगा। होली कमेटी के सचिव सूरज जंग थापा ने बताया कि खड़ी होली, चीर बंधन सहित अन्य आयोजनों को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...