नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- TVS Holdings Bonus share: सप्ताह के आखिरी कारोबारी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखी गई। इस माहौल के बीच इन्वेस्टमेंट कंपनी TVS होल्डिंग्स के शेयर पर भी निवेशक टूट पड़े। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई है, जब बोनस के तौर पर प्रेफरेंस शेयर देने की रिकॉर्ड डेट नजदीक है।शेयर का परफॉर्मेंस TVS होल्डिंग्स के शेयर की बात करें तो 13,145 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 2 पर्सेंट से ज्यादा बढ़त के साथ 13,496.95 रुपये तक जा पहुंचा। शेयर ने निवेशकों को लंबे समय में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले तीन और पांच वर्षों में शेयर क्रमशः 145% और 341% उछला है। पिछले एक साल में इसमें 4% की बढ़त दर्ज की गई है। इसने 18 नवंबर को Rs.16150 का 52-हफ्ते का हाई और पिछले साल 4 सितंबर को Rs.11927.90 का 52-हफ्ते का...