नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Cupid Ltd Share: कंडोम और हेल्थ प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के नतीजों के साथ बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में क्यूपिड ने बताया कि बोर्ड ने 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी का 1 शेयर है, उन्हें 4 अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू Rs.1 है और बोनस शेयर भी इसी फेस वैल्यू पर जारी किए जाएंगे।कंपनी ने क्या कहा क्यूपिड लिमिटेड ने एक्सचेंज फाइलिंग में साफ कहा है कि यह बोनस शेयर इश्यू अभी शेयरधारकों और रेगुलेटरी अथॉरिटीज की मंजूरी के अधीन है। इसके लिए कंपनी एक ईजीएम (EGM) बुलाएगी, जहां शेयरधारकों की सहमति ली जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.