नई दिल्ली, जनवरी 19 -- Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक ए-1 लिमिटेड (A-1 Ltd) के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्हें दो वर्क ऑर्डर मिला है। एक काम कंपनी को नोएडा से मिला है। बीएसई में ए-1 लिमिटेड का शेयर 30.40 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 33.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर 4.5% लुढ़का, अमेरिका के नए टैरिफ का असरक्या मिला है कंपनी को काम? ए-1 लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि जिपनोटा एंटरप्राइजेज लिमिटेड की तरफ से ईवी मोटरसाइकिल का काम मिला है। कंपनी को 525 यूनिट सप्लाई करना है। वहीं, दूसरा ऑर्डर आयुष्मान इंजीनिय...