नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Silver Touch Technologies Ltd Share: स्मॉल-कैप आईटी कंपनी सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर इन दिनों फोकस में हैं। कंपनी ने 1:5 स्टॉक स्प्लिट और 1:1 बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है, जिसके बाद शेयर में जोरदार तेजी दिखी। दिन के कारोबार में कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,708 करोड़ रुपये रहा और स्टॉक 5% के अपर सर्किट के साथ 1,347.20 रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव 1,283.05 रुपये से ज्यादा है। निवेशकों में कॉर्पोरेट एक्शन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट कंपनी ने शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। सबसे पहले 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा, यानी हर शेयर अब 2 रुपये फेस वैल्यू के पांच शेयर में बदल जाएगा (1:5 स्प्लिट)। आसान शब्दों में...