नई दिल्ली, जून 20 -- दिल्ली की भाजपा सरकार ने सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शीतकालीन वायु गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था अधिसूचित कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी। एक नवंबर से कई नियम बदल जाएंगे। इसमें पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना, बिना पीयूसी पेट्रोल नहीं मिलना, खुले में कूड़ा न जलाना समेत कई नियम शामिल हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि निजी वाहनों का उपयोग कम करने के लिए 1 नवंबर से अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। वहीं, केवल वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसीसी) रखने वाले वाहनों को ही दिल्ली के पेट्रोल पंपों से ईंधन मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक आमतौर पर सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने या ग्रैप के तहत विभिन्न प्रतिबंध लागू हो...