नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कांग्रेस की तरफ से 1 नवंबर को बुलाई गई रैली को लेकर व्यापारी चिंतित नजर आ रहे हैं। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक पत्र भी सौंप दिया गया, जिसमें 10 हजार करोड़ के अनुमानित नुकसान की आशंका की बात कही गई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने इस दौरान बाजारों की लिस्ट भी जारी की है, जो प्रदर्शन के दौरान प्रभावित हो सकते हैं। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि कारोबारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि 31 अक्टूबर और एक नवंबर को अवरोधक लगाए जाने और सड़कें बंद किए जाने से त्योहारी खरीदारी के इस समय में ग्राहक दुकानों तक पहुंच पाएंगे या नहीं। सीटीआई के अनुसार, 10 लाख लोगों की भीड़ के कारण दिल्ली में 15,000 से 20,000 वाहन आ सकते हैं। इनमें 10,000 से 12,000 बस और 5,000 से 7,000 छोटी गाड़ियां शामिल होंगी जिन...