नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत होने वाली है। इस महीने में बैंकिंग से जुड़े कामकाज निपटाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक दिसंबर के महीने में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होंगी। कुछ छुट्टियां केवल विशेष राज्यों में लागू होंगी जबकि क्रिसमस और रविवार जैसी छुट्टियों का असर देशभर में रहेगा। आइए जानते हैं कि नए महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।एक दिसंबर से ही छुट्टियां शुरू 1 दिसंबर से ही बैंकों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि, 1 दिसंबर की छुट्टियां अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में रहेंगी। इस दिन Indigenous फेथ डे और स्टेट इनॉग्रेशन डे के अवसर पर छुट्टी रहेगी। वहीं, 3 दिसंबर को गोवा म...