कन्नौज, सितम्बर 30 -- कन्नौज। संवाददाता। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिले में दूसरे चरण की जनसंख्या गणना का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। जिले में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों और उनके सदस्यों से संबंधित निर्धारित जानकारी जुटाएंगे। इस चरण में प्रत्येक परिवार से कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलेगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जानाकारी देते हुए बताया कि जनगणना का संदर्भ समय 5 जनवरी 2027 को रात्रि 12 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गणना कार्य के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रारूप के अनुसार जानकारी दर्ज करेंगे। लोगों से अपील की गई कि वे गणना कर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग कर...