गिरडीह, जून 28 -- जमुआ। जिला परिवहन कार्यालय गिरिडीह के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी एवं दूर दराज के क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए जिले के सभी 13, प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैप का तिथिवार आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 01 जुलाई 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इसके अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस कैंप के व्यापक प्रचार प्रसार और सुचारु संचालन के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और सरकारी सेवाओं को सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंचना है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा यह कैंप संबंधित प्रखंड कार्यालयों में आयोजित की जाएगी...