नई दिल्ली, जून 28 -- LPG Alert: 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर को लेकर कई नियम बदल रहे हैं। जिसकी वजह से कुछ मौजूदा ग्राहकों को कनेक्शन बंद हो सकता है। ये वो ग्राहक हैं जिनके पास मौजूदा समय में पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन है। वहीं, ई-केवाईसी नहीं करने वाले ग्राहकों को भी 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से नियम एलपीजी सिलेंडर से जुड़े बदल सकते हैं। यह भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आए सामने, सस्ता हुआ या महंगा? करें चेक30 दिन के अंदर बंद हो जाएगा एलपीजी कनेक्शन (LPG-PNG Updates) पिछले महीने केंद्र सरकार ने एलपीजी (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) अमेंडमेंट ऑर्डर 2026 को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया था। इस नियम के अनुसार जिस भी व्यक्ति के पास पीएनजी कनेक्शन है उनका इंडेन, एचपी...