नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Venus Transit in Scorpio 2027: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का विशेष ज्योतिषीय महत्व है। शुक्र का गोचर विशेष रूप से प्रेम संबंधों में गहराई, आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव वाला माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2027 को शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और 29 जनवरी 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। वृश्चिक राशि में गोचर करने से शुक्र इस दौरान मंगल के प्रभाव से प्रभावित हो सकते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल और शुक्र के स्वामी विपरीत हैं लेकिन इनके बीच न ही मित्रता का भाव है और न ही शत्रुता। दोनों ग्रह आपस में सम हैं। इसलिए मंगल की राशि में शुक्र गोचर से इसके प्रभावों में कोई बदलाव...