नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Pranav Constructions IPO: प्रणव कंस्ट्रक्शन के आईपीओ को खरीदने की लूट मची हुई है। महज एक घंटे में ही आईपीओ 100 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका था। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा निवेशकों की तरफ से और बोलियां मिली। दोपहर 3.20 बजे के डाटा के अनुसार इस आईपीओ को 4.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 5.09 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्यूआईबी में 0.51 गुना और एनआईआई में 7.84 गुना बोलियां मिल गई थी। बता दें, यह आईपीओ आज यानी 7 सितंबर को खुला है। निवेशको के पास 9 सितंबर यानी बुधवार तक दांव लगाने का मौका रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए प्रणव कंस्ट्रक्शन का आईपीओ 4 सितंबर, शुक्रवार को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 84.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह भी पढ़ें- SBI से पहले इस बैंक ने बदल दिए ATM ट्रां...