नई दिल्ली, जून 24 -- गर्मियों के मौसम में हर घर में फ्रिज में ठंडा पानी और फ्रिजर में बर्फ हमेशा जमी रखी होती है। खासतौर पर बाहर से जब कोई आया हो तब उसे पीने के लिए ठंडा पानी ही चाहिए होता है, अगर बोतल नहीं लगी होती है तो बर्फ से पानी बनाकर दिया जाता है। मान लीजिए कि फ्रिज में ठंडा पानी और फ्रिजर में बर्फ ही नहीं जमी है, तब क्या करेंगे? फ्रिजर में बर्फ जमने में करीब 3-4 घंटे आसानी से लगते हैं। बाहर से बर्फ मंगवा लेने वाला ऑप्शन भी है लेकिन अगर दूर जाना पड़े, तो इससे बेहतर है कि आप घर पर ही मिनटों में बर्फ जमा लें। अब आप कहेंगे कि फ्रिजर में मिनटों में बर्फ जमेगी कैसे? तो हम आपको कुछ आसान फ्रिजर वाली ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से बर्फ करीब घंटे भर में जम जाएगी और आपको कोई मेहनत भी नहीं करनी होगी। 1- गुनगुने पानी वाला तरीका हम लोग ब...