नई दिल्ली, जुलाई 19 -- किचन में काम करते समय कई बार कुकर, कड़ाही या तवा जल जाता है। चाहे बर्तन नॉन-स्टिक हो या एल्युमिनियम का, जलने के बाद उसके तले पर जिद्दी काली परत जम जाती है और फिर ये आसानी से साफ नहीं होता। इसे साफ करने के लिए घंटों की मेहनत करनी पड़ती है और रगड़ते हुए हाथों में दर्द होने लगता है। अगर आप भी जले हुए तवा, कड़ाही और कुकर को साफ करते हुए परेशान हो जाती हैं, तो अब हाथों को दर्द नहीं देना पड़ेगा। हम आपके जले हुए बर्तनों के लिए आसान ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे जला हुआ आसानी से निकल जाएगा और आपको रगड़ना नहीं पड़ेगा।तवा, कुकर-कड़ाही को रगड़ना नहीं पड़ेगा अगर आपका बर्तन जल गया है, तो उसे जूने से रगड़-रगड़कर साफ करने की कोशिश न करें। ऐसा करने से बर्तन पर खरोंच के निशान पड़ सकते हैं। इसकी बजाय जले हुए बर्तन में 1 या 2 गिलास पानी भर...