नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- शादी होने वाली या शादी के फंक्शन में जाने के लिए रेडी होना है। मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग तो कई दिनों और महीनों पहले हो जाती है। बुकिंग के वक्त आप मेकअप आर्टिस्ट से कई सारी बातें करती होंगी, अपने लुक के बारे में बताती होंगी। लेकिन कुछ जरूरी बातें जो आप बिल्कुल ना भूलें। जिससे शादी वाला स्पेशल मौका आपका खराब ना हो और आपका चेहरा सबसे सुंदर दिखे। तो मेकअप आर्टिस्ट की बुकिंग के वक्त इन 7 बातों को डिस्कस करना बिल्कुल ना भूलें। तभी ब्राइडल मेकअप परफेक्ट होगा और शादी जैसा स्पेशल ओकेजन खराब होने से बचेगा।अपनी पसंद जरूर बताएं जिस भी मेकअप आर्टिस्ट को आप बुक कर रही हैं, उसके प्रोफाइल को जरूर चेक करें। सोशल मीडिया पर उसके मेकअप, रियल लाइफ ब्राइडल मेकअप और मेकअप की क्वालिटी के रिव्यू जरूर चेक कर लें। जिससे बाद में आपको किसी भी ...