सोनभद्र, मार्च 27 -- ओबरा। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को एक किलो 100 ग्राम गांजा केसाथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कस्बा चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण कर क्लब एक के समीप संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वहां से बाइक से भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अमन पुत्र रिंकू निवासी सेक्टर 4 पहाड़ी ओबरा का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...