नई दिल्ली, जून 5 -- गर्मियों के मौसम में बाजार में कच्चे आम आना शुरू हो जाते हैं। यही वो टाइम होता है जब हर घर की छत पर आम सूखते हुए नजर आते हैं। इनसे बहुत ही स्वादिष्ट आम का अचार तैयार किया जाता है, जो पूरे सालभर चलता है। हर घर में आम का अचार अलग तरीके से बनता है। मसाले कुछ कम-ज्यादा पड़ते हैं, लेकिन एक चीज जो सेम रहती है वो है सरसों का तेल। अचार लंबे समय तक फ्रेश रहे और मसालों में अच्छी तरह लिपट जाए, इसके लिए सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कितने किलो आम में कितना तेल डाला जाए ये अक्सर कन्फ्यूज करता है। साथ ही कौन से मसाले और कितनी मात्रा में डाले जाएं, ये सब बातें भी अक्सर अचार बनाते हुए परेशान करती हैं। तो चलिए आज आपको इनका परफेक्ट मेजरमेंट बताते हैं, ताकि अगली बार आपका आम का अचार बिल्कुल परफेक्ट बनें।1 किलो आम का अचार बना...