नई दिल्ली, अगस्त 15 -- 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77 मिनट में देश के विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही पीएम मोदी ने कई योनजाओं का ऐलान किया है। इस भाषण में उन्होंने नौजवानों को फोकस में रखा। इसके साथ ही महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे संसद में सहयोग करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक्स में भारत की प्रतिभागिता की कमी पर दुख जताते हुए कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में 05 से 15 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा।1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐलान किया है कि एक साल में कम से कम एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐलान Gen-Z को ध...