नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- जिस उम्र में युवा इंजीनियर विदेश में लाखों-करोड़ों का पैकेज पाने का सपना देखते हैं, उस उम्र में कनिष्क कटारिया ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। दक्षिण कोरिया में करीब एक करोड़ रुपये सालाना की नौकरी, दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग में काम और शानदार करियर... उनके पास सब कुछ था। लेकिन कनिष्क की मंजिल सिर्फ मोटी सैलरी और विदेश में बसना नहीं थी। उन्होंने करोड़ों के पैकेज को पीछे छोड़कर भारत लौटने और UPSC की तैयारी करने का फैसला किया। नतीजा यह हुआ कि पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर ली। आखिर ऐसा क्या था, जिसने कनिष्क को करोड़ों की नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया? उनकी कहानी सिर्फ UPSC में टॉप करने की नहीं, बल्कि अपनी मंजिल खुद चुनने की भी ह...