1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले महान क्रिकेटर का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
ब्रिजटाउन (बारबाडोस), जुलाई 17 -- वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक सर गारफील्ड सोबर्स का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। इस महान क्रिकेटर के निधन की पुष्टि उनके बेटे डैनियल ने की। दस दिन बाद उनका 90वां जन्मदिन होता। खेल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक सोबर्स ने मार्च 1954 से अप्रैल 1974 के बीच 93 टेस्ट मैच खेले और 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए जिसमें 26 शतक और 30 अर्धशतक शामिल थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज सोबर्स ने टेस्ट क्रिकेट में 235 विकेट लिए। उन्होंने सिर्फ एक वनडे मैच खेला जिसमें एक विकेट लिया। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी थे, उन्होंने 1968 में नॉटिंघमशर के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.