देहरादून, मार्च 26 -- उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली और पानी की दरें बढ़ने जा रही हैं। पानी की घरेलू दरों में नौ प्रतिशत और व्यवसायिक दरों में 15 प्रतिशत का इजाफा होगा। बिजली की दरें 31 मार्च को विद्युत नियामक आयोग जारी करेगा। हर साल एक अप्रैल को पानी की दरों में बढ़ोतरी होती है। ये बढ़ोतरी 2013 के बेस रेट के आधार पर होती है। जल संस्थान शहरी क्षेत्रों में पानी के बिलों का निर्धारण भवन कर मूल्य के आधार पर तय करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल हर महीने 117 रुपये महीना आ रहा है। अब ये बढ़ कर 121 रुपये महीना हो जाएगा। शहरों में यही पानी का बिल 360 रुपये महीने से बढ़ कर 373 रुपये महीना हो जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड में बढ़ेंगे बिजली के दाम, 59 प्रतिशत तक हो जाएगी महंगी; JBVNL का प्रस्तावचुनावी वर्ष में बिजली दरें बढ़ने की संभावना कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.