नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नितेश ओझा, रांची झारखंड में पिछले छह महीनों से जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों से अनाज नहीं उठाने वाले लाभार्थियों, जिन्हें साइलेंट कार्डधारी कहा जाता है, के राशन कार्ड 1 अक्टूबर से अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। यानी ऐसे लाभार्थियों को एक अक्टूबर से राशन नहीं मिलेगा। यह फैसला खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग से जुड़े मुद्दों पर बीते एक सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित खाद्य सचिवों के सम्मेलन में लिया गया है। इसके बाद राज्य सरकार के नोडल विभाग ने भी तैयारी कर दी है। साइलेंट कार्डधारकों के लिए राशन उठाव की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है। यानी जो लाभार्थी इस तारीख तक अपने हिस्से का राशन उठा लेंगे, उनके कार्ड सक्रिय बने रहेंगे। लेकिन जो इस समय सीमा के भीतर राशन नहीं उठाते, उनके कार्ड 1 अक्टूबर से अस्थायी र...