शामली, अगस्त 23 -- पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के लिए सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जनपद के 1,570 रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। साथ ही उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ भी मिलेगा। रविवार को साईं धाम के निकट बारातघर में आयोजित सम्मान समारोह में रसोइयों को प्रतीकात्मक चेक और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, विधायक प्रसन्न चौधरी, डीएम आलोक यादव और सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में रसोइयों ने देख...