एटा, फरवरी 10 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. रोहित ने संयुक्त रूप से अलीगंज विधायक प्रतिनिधि सूरज राठौर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक प्रतिनिधि सूरज राठौर ने कहा कि बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना सरकार की प्राथमिकता है, क्योंकि यह बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा बनता है। डॉ. शिव कुमार ने बताया कि अभियान के तहत एक लाख सत्तावन हजार 331 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह दवा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को दी जाएगी। बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया ने बताया कि दो साल तक के बच्चों को आधी गोली, दो से तीन साल के बच्चों को पूरी गोली, जबकि तीन से 19 वर्ष त...