सुपौल, जुलाई 11 -- वीरपुर, एक संवाददाता नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता कम होने के बावजूद शनिवार को कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलप्रवाह में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका नहीं है।

जल प्रवाह का विश्लेषण कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 8 बजे कोशी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 1,07695 क्यूसेक स्थिर क्रम में में दर्ज किया गया, जबकि बराहक्षेत्र में जलप्रवाह बढ़ते क्रम में 86,250 क्यूसेक था। इसके बाद जलस्तर में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे बराज पर डिस्चार्ज बढ़कर 1,16,475 क्यूसेक बढ़ते क्रम में त...