चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- गोईलकेरा। गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320डी पर महादेवशाल चांडिल मोड़ के पास बिना अनुमति बनाए गए स्पीड ब्रेकर से टकराकर बाइक सवार एमपीडब्ल्यू आजाद रोशन होनहागा गंभीर रूप से घायल हो गए। 28 वर्षीय आजाद चाईबासा के रहने वाले हैं और मनोहरपुर में पदस्थापित हैं। सोमवार को नगर निकाय चुनाव में मतदान कर वह बाइक से वापस मनोहरपुर लौट रहे थे। इसी क्रम में अवैध रूप से सड़क पर बनी स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके हाथ, पैर और सीने में गंभीर चोटें आई। घायल आजाद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...