एटा, फरवरी 27 -- ग्राम रोजगार सेवकों को 9 महीने बाद होली के त्योहार पर भी मानदेय नहीं दिया गया है, जिसके कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जैथरा बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन के मध्यम से ग्राम रोजगार सेवक संगठन के जिलाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि प्रशासनिक मद में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद जिले के ग्राम रोजगार सेवकों को नौ महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सभी ग्राम रोजगार सेवक शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे मनरेगा कार्यो के अलावा पीएम एवं सीएम आवास निर्माण मिशन, अंत्योदय सर्वे, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बीएलओ ड्यूटी, लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कैमरामैन की ड्यूटी समेत जिला प्रशासन, ब्लॉक द्वारा सौंप गए सभी कार्यों को 17 वर्षों से करते आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्...