हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना "संबल" के अंतर्गत दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला स्क्रीनिंग समिति द्वारा स्वीकृत महुआ प्रखंड के कुल 09 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। यह वितरण संजय कुमार सिंह, मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार द्वारा महुआ स्थित गांधी मैदान में आयोजित नियोजन मेला के अवसर पर किया गया। इस दौरान लाभार्थी दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल की चाबी एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना "संबल" के अंतर्गत ऐसे चलंत दिव्यांगजन,जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है,उन्हें आवागमन में सुविधा एवं आत्मनिर्भरता सु...