जामताड़ा, जनवरी 24 -- सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की हुई मौत, विरोध में रोड जाम जामताड़ा। सड़क दुघर्टना में घायल गुड्डू रवानी की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। बीती रात करमाटांड़ -जामताड़ा मुख्य सड़क पर पिंडारी रेलवे क्रासिंग के समीप निर्माणाधीन आरओबी के समीप बने डायवर्सन के पास सड़क दुर्घटना में गुड्डू रवानी घायल हो गए थे। गुड्डू रवानी बाइक पर सवार थे और अपने गांव करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुर जा रहे थे। इसी क्रम में यह हादसा हुआ था। मौत की खबर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिंडारी के समीप करीब आधा घंटा रेलवे क्रासिंग के समीप जामताड़ा -करमाटांड़ मुख्य सड़क को जाम रखा। इससे सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.