साहिबगंज, मार्च 7 -- साहिबगंज। जिला के आठ परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को जैक से संचालित आकांक्षा परीक्षा होगी। कुल 2663 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला से आकांक्षा परीक्षा में क्लैट में 213, इंजीनियरिंग में 1059 एवं मेडिकल स्ट्रीम में कुल 1391 परीक्षार्थी हैं। सभी परीक्षा केन्द्र जिला मुख्यालय में बनाया गया है। परीक्षा सुबह 09.45 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से प्रतिभावान विद्यार्थियों को नि:शुल्क मेडिकल, इंजिनियरिंग व क्लैट की तैयारी कराने को लेकर आकांक्षा केन्द्र संचालित किया जाता है। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को निशुल्क संबंधित फेकल्टी के लिए कोचिंग देकर उसके प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायी जाती है। आ...