चक्रधरपुर, मार्च 3 -- मनोहरपुर। शहर के व्यवसायी मनोज कुमार गुप्ता के बड़े बेटे गौरव कुमार गुप्ता ने सीए की परीक्षा में विगत जनवरी माह में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, दिल्ली की ओर से हुई परीक्षा में उत्तीर्ण कर परिवार और शहर का मान बढ़ाया। उसकी इस सफलता से परिवार के अलावा मोहल्ला के लोग और रौनियार वैश्य समाज में भी हर्ष व्याप्त है। सफल यात्रा को लेकर गौरव ने बताया कि उसने मैट्रिक की पढ़ाई रांची, इंटर की राउरकेला और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कोलकाता से पूरी की। साथ ही सीए की कोचिंग भी कोलकाता में ही की। उसके बाद उसने सीए की परीक्षा की तैयारी सेल्फ स्टडी और यूट्यूब के जरिये ऑनलाइन से की। सफलता को लेकर उसने कहा कि कई दफा उसे लगा कि वह इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाएगा। लेकिन पिता और माता संगीता देवी ने उसकी हिम्मत बढ़ाई और अंत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.