चक्रधरपुर, मई 26 -- क्रासर- एसआईआर को लेकर हुई बैठक में टाइम लाइन पालन करने का निर्देशविभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिलचक्रधरपुर, संवाददातामतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर मंगलवार को पोड़ाहाट एसडीओ सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत होने वाली सारी प्रक्रियाओं एवं समय सारणी के अनुरूप कार्यक्रम को पूर्ण कराने की जानकारी दी। साथ ही बीएलए के नियुक्ति तथा जिम्मेदारियों की भी विस्तृत रूप से चर्चा की। एसडीओ ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक से अनुरोध किया है कि सभी अपने-अपने दलों के बीएलए की प्रतिनियुक्ति शत-प्रतिशत कर दें। यह भी पढ़...