सोनभद्र, मार्च 16 -- अनपरा,संवाददाता। मेहनतकश मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन आक्रोश जत्था के तहत शनिवार को एनसीएल के निगाही क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आक्रोश जत्थे की अगुवाई कर रहे सीटू के पदाधिकारियों ने श्रमिकों व आमजन को संबोधित करते हुए आगाह किया कि केंद्र सरकार की मजदूर-विरोधी नीतियां पूरी तरह कारपोरेट परस्त हो चुकी है जिनके खिलाफ आवाज बुलंद करना अब अपरिहार्य हो गया है। प्रमोद प्रधान महासचिव, मध्यप्रदेश सीटू, किशोरी वर्मा, गिरजेश सिंह सेंगर, विनय तिवारी तथा एन.सी.एल महामंत्री पी.एस. पांडेय, अध्यक्ष एस.पी. सिंह, एस के धारी, आर एन शर्मा आदि ने मुख्य रूप से लागू चार श्रमिक कोड को मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश करार दिया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से लेबर कोड वापस लिए जाने,महंगाई पर नियंत्रण, बिजली संशोधन ...