सोनभद्र, जून 25 -- शक्तिनगर। शक्ति नगर थाना अंतर्गत एनसीएल दुद्धिचुआ खदान में बीते देर रात कीमती कॉपर केबल काट कर भाग रहे चार चोरों को सुरक्षा विभाग ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। परियोजना में तैनात सुरक्षा निरीक्षक ऋषिकांत राम नें पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खदान में 12-12 मीटर का दो केबल काटने की सूचना मिली।तत्काल सुरक्षा टीम की मदद से घेराबंदी कर उक्त कबाड़ चोरों को पकड़ लिया गया। जिसके पास से कीमती कॉपर केबल बरामद हुए। बताया की सिंगरौली मध्य प्रदेश रहने वाले हाल पता अम्बेडकर शक्तिनगर निवासी विशाल अगरिया पुत्र भुलई अगरिया, शिवराज पुत्र सूर्यपाल सिंह, अरविंद कुमार साकेत पुत्र राम जन्म साकेत, सीताराम पुत्र वंशवन खदान में देर रात्रि केवल काटकर भाग रहे थे। पुलिस ने चारों पर चोरी का मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ह...