जामताड़ा, जनवरी 2 -- जामताड़ा। 04 जनवरी को जामताड़ा महाविद्यालय प्रांगण में दिसोम सोहराय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुमका सांसद नलिन सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार सहित अन्य लोगों शामिल होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए आदिवासी छात्रों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष में काफी धूमधाम से सोहराय मनाया जाएगा। जिसमें सुबह 7:30 बजे गोट पूजा का आयोजन होगा। इसके बाद सिदो-कान्हू सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में अतिथियों का संबोधन कार्यक्रम हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर व्यापक तैयारी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...