जहानाबाद, सितम्बर 3 -- जहानाबाद ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम छिरिङ वाई भूटिया द्वारा स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 04 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के क्रम में प्रत्येक मामले से संबंधित तथ्यों एवं संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें 03 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष 01 मामले में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सुनवाई की प्रक्रिया सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी, काको से संबंधित परिमार्जन के 01 मामले की समीक्षा कर उसका निष्पादन किया गया। इसी प्रकार भूमि मापी एवं रद्दीकरण से संबंधित 01 मामले की भूमि सुधार उप समाहर्ता के साथ तथा बिजली के पोल एवं तार हटाने से संबंधित 01 मामले की कार्यपालक अभियंता, विद्युत ...