सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल से सितंबर माह में 4 अधिकारी और 36 कर्मचारी सहित कुल 40 कर्मी सेवानिवृत्त हुए है । एनसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय से महाप्रबंधक (खनन/सीईटीआई),राजन मेक, सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, डॉ संगीता तिवारी और पंप ऑपरेटर, नगर प्रशासन (सिविल) किशन चंद सेवानिवृत्त हुए। अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल सीएमडी, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी), आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय से महाप्रबंधक एवँ विभागाध्यक्षगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। सीएमडी एनसीएल, निदेशक (मानव संसाधन)और निदेशक (तकनीकी), ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन की ...