चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर। होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटा से बक्सर के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08183 टाटा-बक्सर होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को टाटानगर से 17.10 बजे खुलेगी। यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, किउल, पटना, दानापुर, आरा आदि स्टेशनों पर रुकती हुई दूसरे दिन यानि बुधवार 08.15 बजे बक्सर पहुंचेगी। यह ट्रेन इस बीच कुल 5 फेरे लगाएगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 08184 बक्सर-टाटानगर होली स्पेशल ट्रेन बक्सर से 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। बक्सर से ट्रेन 12 बजे खुलेगी और इन्ही स्टेशनों पर रुकती हुई दूसरे दिन यानि गुरुवार को 04.30 बजे टाटा नगर पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन कुल 5 फेरे लगाएगी। होली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.