चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर। जेटेया थाना पुलिस ने चार फरार नक्सलियों के खिलाफ गोईलकेरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में इश्तेहार चिपकाया है। इश्तेहार के जरिए पुलिस ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने को कहा है। जेटेया थाना पुलिस द्वारा गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ईचागोड़ा गांव में पिंकी पूर्ति पिता कोना पूर्ति के खिलाफ दर्ज मामले में इश्तेहार चिपकाया गया है। पिंकी के खिलाफ जेटेया थाना में दो मामले दर्ज हैं। इसके आलावा पुलिस ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा गांव के संसागशाल टोला निवासी अमृत उर्फ इसलाईल पूर्ति पिता चरण पूर्ति, गोईलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया गांव निवासी जिलानी उर्फ सलनी चांपिया पिता दुनी चांपिया और गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा गांव निवासी सागेन अंगरिया पिता डांगुर अगंरिया के घर भी इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस द्वारा ...