सासाराम, अगस्त 31 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षकों का एनसीईआरटी की ओर से विकसित प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लेकर डीपीओ (एसएसए) ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि प्रशस्त ऐप पर पंजीकरण के बाद विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग करनी है।

पंजीकरण प्रक्रिया पंजीकरण करने के लिए यू-डायस प्लस में दर्ज मोबाइल नंबर का ही उपयोग करना होगा। पंजीकरण के बाद ऐप के संचालन से संबंधित वीडियो भी शिक्षकों को देखना अनिवार्य है। पत्र में कहा गया है कि पहले सभी विद्यालयों के शिक्षकों को 31 जुलाई 2026 तक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया था। समीक्षा में पाया गया कि 44 प्रतिशत ही शिक्षकों ने अपना पंजीकरण कराया है।

अवधि और लक्ष्य ऐसे में शत-प्रतिशत लक्ष्य...