आजमगढ़, दिसम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कलक्ट्रेट परिसर में घेराव करते हुए अधिवक्ताओं ने डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि न्यायालय के रीडर, पेशकार द्वारा काल बाधित वाद-पत्र, अपील एवं तजवीजसानी आदि को दाखिल करने से मना कर दिया गया है। यह विधि विपरीत है। उन्होंने कहा कि भारतीय परिसीमा अधिनियम एक केंद्रीय कानून है, जो विशेष परिस्थितियों में कालबाधित वाद-पत्रों, अपीलों, निगरानी व तजवीजसानी को प्रस्तुत करने का विधिक अधिकारी प्रदान करता है। मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि आश्वासन के बावजूद कोई सुधारात्मक कार्रवाई नही की गई। अगर शीघ्र ही हमारी समस्याओं का निराकरण नही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.